फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Ministerial & Isolated Category Short Notification out, Registration will start from 7 Jan for 1036 posts

RRB Vacancy 2024: रेलवे में मिनिस्ट्रीयल और आईसोलेटेड श्रेणी के पदों पर भर्ती, 1036 रिक्तियों पर आवेदन जल्द

Sun, 22 Dec 2024 12:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 12:52 PM IST
सार

RRB Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्ट्रीयल एवं आइसोलेटेड श्रेणी के तहत 1036 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
RRB Ministerial & Isolated Category Short Notification out, Registration will start from 7 Jan for 1036 posts
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB Ministerial and Isolated Category Vacancy 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रीयल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2024 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रोसीक्यूटर, प्राइमरी रेलवे टीचर, लैब असिस्टेंट, म्यूजिक टीचर समेत कुल 1036 पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन

RRB Ministerial Registration Date: 7 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 07/2024 के तहत आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही रेलवे की रीजनल वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB Ministerial Recruitment Eligibility: पात्रता मानदंड

शिक्षकों के पदों के लिए बीएड या डीएलएड डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के लिए नियम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के अनुसार तय होंगे।

विज्ञापन

आयु सीमा में राहत

कोरोना महामारी के कारण रेलवे ने अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की है। यह छूट केवल एक बार के लिए लागू की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

RRB Vacancy: वैकेंसी का विवरण

रेलवे द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, जिनमें प्रमुख हैं:

पद का नाम वैकेंसी की संख्या
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक) 187
साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग) 3
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक) 338
चीफ लॉ असिस्टेंट 54
पब्लिक प्रोसीक्यूटर 20
पीटीआई (इंग्लिश मीडियम) 18
साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग 2
जूनियर अनुवादक हिंदी 130
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर 3
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर 59
लाइब्रेरियन 10
म्यूजिक शिक्षिका महिला 3
प्राइमरी रेलवे शिक्षक 188
सहायक शिक्षिका महिला जूनियर स्कूल 2
लैब असिस्टेंट/स्कूल 7
लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट व मेटालर्जिकल) 12

पिछली भर्तियां और ग्रुप डी का इंतजार

इससे पहले रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, जेई, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट लेवल, आरपीएफ कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के लिए भर्तियां जारी की थीं। अब देशभर के लाखों युवाओं को ग्रुप डी भर्ती का बेसब्री से इंतजार है।

यह भर्ती प्रक्रिया योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed