फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Junior Engineer CBT II Admit Card 2019 Released, check at official website

RRB जेई सीबीटी-2 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Sun, 15 Sep 2019 02:25 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 15 Sep 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
RRB Junior Engineer CBT II Admit Card 2019 Released, check at official website

आरआरबी जूनियर इंजीनियर के लिए एडमिट कार्ड रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अब क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जेई सीबीटी-2 परीक्षा 19 सितंबर, 2019 को जोन वाइज विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जिहोंने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। वे अब अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए 9 सितंबर, 2019 को मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पहले सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त से 01 सितंबर, 2019 के बीच होना था। लेकिन परीक्षा की तिथि को स्थागित कर दिया गया है।  अब परीक्षा 19 सितंबर, 2019 से होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और प्रश्नों की संख्या 150 होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी। सीबीटी-2 परीक्षा में लगभग 1,88,616 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। पहला सीबीटी परीक्षा परिणाम 13 अगस्त, 2019 को घोषित किया गया था। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना अनिवार्य है। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर अंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB JE  सीबीटी-2 परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे करें चेक : 

स्टेप 1 : अभ्यर्थी सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : अब उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 3 : होम स्क्रीन पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 : आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप 6 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
RRB JE  सीबीटी-2 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढ़ें : मेट्रो में हो रही हैं बंपर भर्तियां, अगर आयु है 46 वर्ष तब भी करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed