फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE CBT 2 cancelled held on 22 April in 2nd shift; Check latest update here

RRB JE Exam Cancelled: 22 अप्रैल को दूसरी पाली में हुई आरआरबी जेई परीक्षा रद्द; जानें क्या रही वजह

Sat, 26 Apr 2025 08:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 08:50 PM IST
सार

RRB JE CBT 2: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 अप्रैल को दूसरी पाली में जेई सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित सीबीटी-2 परीक्षा को रद्द कर दिया है। नई परीक्षा तिथि जल्द सूचित की जाएगी। परीक्षा रद्द होने का कारण आप नीचे जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
RRB JE CBT 2 cancelled held on 22 April in 2nd shift; Check latest update here
Exam Cancelled - फोटो : Freepik

विस्तार

RRB JE CBT 2 Exam Cancelled: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 अप्रैल को दूसरी पाली में जेई सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित सीबीटी-2 परीक्षा को रद्द कर दिया है। जो भी उम्मीदवार दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षण में शामिल हुए थे, उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी। नई परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना जल्द जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

किसलिए रद्द हुई परीक्षा?

आरआरबी ने ताजा जारी नोटिस में बताया है कि सॉफ्टवेयर सिस्टम में कुछ गड़बड़ी होने के कारण शिफ्ट-1 के कुछ प्रश्न शिफ्ट-2 में रिपीट हो गए थे।

नोटिस में लिखा है, "आरआरबी प्रश्न सेट के निर्माण, प्रसंस्करण, रख-रखाव, भंडारण, एन्क्रिप्शन और प्रशासन में गोपनीयता के उच्चतम मानक को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली का पालन करते हैं। प्रश्न पत्र बनाने और परीक्षा केंद्रों को प्रेषित करने में शून्य मानवीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करते हैं। यह सॉफ्टवेयर आधारित पद्धति के माध्यम से किया गया है। यह ध्यान में आया है कि सॉफ्टवेयर सिस्टम में तकनीकी त्रुटि के कारण कुछ प्रश्न पहली शिफ्ट से दूसरी शिफ्ट में दोहराए गए और दूसरी शिफ्ट में आयोजित परीक्षा प्रभावित हुई। उपरोक्त के मद्देनजर, 22.04.2025 की दूसरी शिफ्ट में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है और उसी परीक्षा को निकट भविष्य में पुनर्निर्धारित किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कल जारी हुई थी उत्तर कुंजी

गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने कल, 25 अप्रैल को ही इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उत्तर कुंजी के साथ ही आरआरबी ने आपत्ति विंडो भी खोल दी है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed