फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Salary: How much salary will selected candidates get in RRB Group-D, know all details including al

RRB Group D Salary: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती में चयन होने पर कितना मिलेगा वेतन? जानें भत्ते समेत सभी विवरण

Tue, 25 Feb 2025 01:14 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 25 Feb 2025 01:14 PM IST
सार

RRB Group D Salary: रेलवे की तरफ से ग्रुप डी के 32 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू है। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मार्च है। आइए जानते है इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को वेतन के अलावा कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे।

विज्ञापन
RRB Group D Salary: How much salary will selected candidates get in RRB Group-D, know all details including al
आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB Group D Salary: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप-डी के 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 मार्च तक ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के तहत कुल 32,438 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत पंजीकरण करें।
विज्ञापन


इसके अलावा  आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए अब चार मार्च से 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी क्रिएट अकाउंट में भरी गई डिटेल्स और चुने गए रेलवे को बदल नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

RRB Group D Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

ग्रुप D के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस भर्ती में पीबी-1 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति महीने 18000 रुपये का बेसिक वेतनमान दिए जाएगा। साथ ही इस भर्ती में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को सैलरी के साथ अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। गौरतलब है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता तथा ओवरटाइम भत्ता जैसे भत्तों का लाभ मिलता है।

मिलता है कई तरह के भत्तों का भी लाभ

भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप- डी कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों और लाभ की सूची कुछ इस प्रकार है।
  • डीए (महंगाई भत्ता)
  • एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस)।
  • दैनिक भत्ता।
  • परिवहन के लिए भत्ता।
  • नाइट ड्यूटी भत्ता के लिए।
  • छुट्टियों के लिए मुआवजा।
  • केवल रेलवे डॉक्टरों के लिए वाहन भत्ता।
  • ओवरटाइम के लिए भत्ता
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं: असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन और ट्रैकमेंटेनर-IV।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न (RRB Group D Exam Pattern)

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। हालांकि, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 120 मिनट तक होगी, यदि वे स्क्राइब का उपयोग करते हैं। प्रश्नों का वितरण इस प्रकार होगा: 25 प्रश्न जनरल साइंस और गणित से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (RRB Group D Selection Process)  

रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण होंगे: पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक परीक्षणों का सामना करना होगा। अंतिम चरण में, दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया होगी, जहां उम्मीदवारों के सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed