फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Recruitment 2022 Document Verification First Round Dates Announced Govt Jobs

RRB Group D Recruitment: आरआरबी ग्रुप डी दस्तावेज प्रमाणीकरण के लिए तिथियां घोषित, जानें पहला दौर कब से?

Thu, 19 Jan 2023 07:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

RRB Group D Recruitment 2022 DV Round Dates Out : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पीडब्ल्यूबीडी और कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2022 के लिए दस्तावेज सत्यापन यानी प्रमाणीकरण के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
RRB Group D Recruitment 2022 Document Verification First Round Dates Announced Govt Jobs
RRB Group D Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB Group D Recruitment 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पीडब्ल्यूबीडी और कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2022 के लिए दस्तावेज सत्यापन यानी प्रमाणीकरण के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और चिकित्सीय परीक्षण के लिए तिथियां पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन

RRB Group D: 17 अगस्त से 11 अक्तूबर, 2022 तक हुई थी सीबीटी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 17 अगस्त, 2022 से 11 अक्तूबर, 2022 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की थी। बोर्ड ने आरआरबी गुवाहाटी, भोपाल, कोलकाता, अजमेर, भुवनेश्वर, इलाहाबाद, सिकंदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, पटना, बेंगलुरु क्षेत्र के लिए आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 22 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर क्षेत्रवार दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम की तिथियों की जांच कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB Group D: 30 जनवरी से शुरू होगी दस्तावेज प्रमाणीकरण प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी दस्तावेज प्रमाणीकरण अभियान 324 पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों और 1240 कोर्स पूर्ण अधिनियम अप्रेंटिस (CCAA) उम्मीदवारों के लिए संचालित किया जाएगा। दस्तावेज प्रमाणीकरण प्रक्रिया 30 जनवरी से 08 फरवरी, 2023 तक रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) कार्यालय, ग्रांट रोड, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

RRB Group D: ई-मेल / एसएमएस पर भी मिलेगी सूचना

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, PwBD उम्मीदवारों को सीबीटी के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाता है। जबकि CCAA उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के लिए CBT रिजल्ट के सामान्यीकृत अंकों के दो-तिहाई और स्केल किए गए NCVT अंकों के एक-तिहाई के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाता है। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी दस्तावेज सत्यापन के बारे में सूचना ई-मेल / एसएमएस द्वारा भी भेजी जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed