फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Exam 2021 Railway will give free travel pass to candidates to go to the exam center

RRB Group D Exam 2021: उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए रेलवे देगा निशुल्क यात्रा पास, ऐसे उठाएं लाभ

Sun, 19 Sep 2021 04:19 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 04:19 PM IST
सार

Railway Group D Recruitment Exam 2021 Free Travel Pass:  रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा का कार्यक्रम सितंबर के अंत या अक्तूबर के पहले सप्ताह तक किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से एक सप्ताह पहले जारी होंगे।

विज्ञापन
RRB Group D Exam 2021 Railway will give free travel pass to candidates to go to the exam center
Railway Recruitment Board

विस्तार

विज्ञापन

अगर आप भी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही आयोजित की जाने वाली ग्रुप-डी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपके लिए आज हम एक काम की जानकारी लेकर आए हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कराएगा।
सूत्रों के मुताबिक, भर्ती बोर्ड की ओर से इस एग्जाम का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम सितंबर के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा, जिसके पहले चरण में उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से एग्जाम से पहले प्रवेश-पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी।

विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी के लिए होने वाली इस भर्ती में एक करोड़ से ज्यादा की संख्या में प्रतियोगी अभ्यर्थियों आवेदन कर रखा है, जिसके चलते यह परीक्षा कई चरणों में कराए जा सकती है। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप SSC, बैंक, रेलवे या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को और बेहतर व मजबूत बनाने के लिए किसी तरह का मार्गदर्शन चाहते हैं तो आप सफलता के फ्री करेंट अफेयर्स क्लास की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन आवेदकों को दिया जाएगा फ्री यात्रा पास?

रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिए आयोजित की जाने वाली ग्रुप-डी परीक्षा में शामिल होने वाले आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को फ्री ट्रैवल पास भी मुहैया कराया जाएगा। यह यात्रा पास अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड के साथ जारी किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि ये ट्रैवल पास केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जिन्होंने इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आवेदन किया होगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, SSC MTS, NDA & NA, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed