RRB Group D 2019 Exam: जिन अभ्यर्थियों के आवेदन हुए थे खारिज उनके लिए एक और मौका, यहां पढ़िए डिटेल्स
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2019 संशोधन लिंक के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। नोटिस उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिनके आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा का एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर दिए गए थे, उनके लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आवेदनों के लिए संशोधन के लिए लिंक सक्रिय की जाएगी।
किन्हें मिलेगा फायेदा?
आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा उन उम्मीदवारों को एकमुश्त मौका देगी जिनके आवेदन खारिज कर दिए गए थे। हालांकि, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह संशोधन लिंक केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिनके आवेदन "अमान्य तस्वीर और / या हस्ताक्षर के आधार पर" खारिज कर दिए गए थे।
महत्वपूर्ण सलाह
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीईएन नंबर आरआरसी-01/2019 (आरआरबी की वेबसाइटों पर उपलब्ध) में उल्लिखित विनिर्देश के अनुसार अपनी स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर तैयार रखें।"
कब होगी परीक्षा?
आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा की तारीख भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने संशोधन लिंक को सक्रिय करने के लिए एक निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, इसने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे इसके लिए आरआरबी की आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर निरंतर जांच करते रहें।
किसी भी आपत्ति पर नहीं किया जाएगा विचार
इसके अलावा, आधिकारिक नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि "फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की वैधता के संबंध में आरआरबी का निर्णय अंतिम माना जाएगा।" यदि उम्मीदवार निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें ध्यान देना चाहिए कि आरआरबी किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं करेंगे।
1 लाख से ज्यादा रिक्तियों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा देश के 16 रेलवे क्षेत्रों में 1 लाख से अधिक रिक्तियों को भरेगी। उसी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 अप्रैल, 2019 को समाप्त हो गई और तब से उम्मीदवार परीक्षा आयोजित होने का इंतजार कर रहे हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं, उन्हें उस संशोधन लिंक के माध्यम से फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है जिसे अभी सक्रिय किया जाना है।