फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024 Last date to register today, Apply now at rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Recruitment 2024: विधि रचनाकार के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, एलएलबी पास हैं तो फटाफट करें अप्लाई

Sun, 04 Feb 2024 11:50 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 04 Feb 2024 11:50 AM IST
सार

RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से विधि रचनाकार के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। आज आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024 Last date to register today, Apply now at rpsc.rajasthan.gov.in
RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment - फोटो : Freepik

विस्तार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से Advt No. 8/2023-24 के तहत विधि रचनाकार के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 फरवरी, आज है। लिहाजा फटाफट अपना आवेदन जमा कर दें।

विज्ञापन

Vidhi Rachnakar 2024 Eligiblity: पात्रता एवं मापदंड

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एलएलबी पास हैं तो आप इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी डिग्री होनी चाहिए। 

उम्मीदवार ने बीए में हिंदी या अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखने का और राजस्थान के कल्चर का ज्ञान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed