फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Teacher Recruitment 2022 for Grade 2 posts , total vacany no is more than 9000 sarkari naukri

RPSC Teacher Recruitment: राजस्थान में ग्रेड-2 शिक्षक के पदों पर हो रही भर्तियां, यहां जानें कैसे करना होगा आवेदन

Tue, 12 Apr 2022 02:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 02:10 PM IST
सार

RPSC Teacher Recruitment: राजस्थान शिक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 9 हजार से अधिक ग्रेड-2 शिक्षकों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
RPSC Teacher Recruitment 2022 for Grade 2 posts , total vacany no is more than 9000 sarkari naukri
RPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RPSC Teacher Recruitment: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार ने ग्रेड-2 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, पंजाबी और उर्दू के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन

RPSC Teacher Recruitment: क्या है आवेदन की जरूरी तारीख? 
राजस्थान ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 मई, 2022 तक सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हम इस खबर में आपको सभी जरूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Teacher Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास शिक्षण में डिप्लोमा आदि की भी योग्यता मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 350 रुपये, ओबीसी वर्ग को 250 रुपये और वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवीरों को 150 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

विज्ञापन

RPSC Teacher Recruitment: 9 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्ती
राजस्थान शिक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 9 हजार से अधिक ग्रेड-2 शिक्षकों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पेपर -1 में 100 अंकों के 100 पश्न होंगे। वहीं, पेपर-2 में 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

RPSC Teacher Recruitment: कैसे कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे शिक्षक भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और अपना पंजीयन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed