फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC School Lecturer Exam Dates Released on rpsc.rajasthan.gov.in, Check Exam Schedule

RPSC School Lecturer Exam 2025: राजस्थान स्कूल लेक्चरर परीक्षा की तिथि घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 26 May 2025 08:13 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 May 2025 08:13 PM IST
सार

RPSC School Lecturer Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर परीक्षा 2025 की तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा 23 जून से शुरू होकर 4 जुलाई तक चलेगी। पूरा शेड्यूल नीचे देखें।

विज्ञापन
RPSC School Lecturer Exam Dates Released on rpsc.rajasthan.gov.in, Check Exam Schedule
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : RPSC

विस्तार

RPSC School Lecturer Exam 2025 Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक और कोच प्रतियोगी परीक्षा 2024 की तिथि आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल आसानी से चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 से शुरू होकर 4 जुलाई 2025 तक किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएगी। कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि अन्य विषयों की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक या दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार में आयुष डॉक्टर बनने का मौका, 2619 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी; जानें डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार है:
ग्रुप A
  • 23 जून: जनरल अवेयरनेस, जनरल स्टडीज और हिंदी
  • 24 जून: भूगोल और इंग्लिश
  • 25 जून: संस्कृत और गणित
ग्रुप B
  • 26 जून: जनरल अवेयरनेस, जनरल स्टडीज और पोलिटिकल साइंस
  • 27 जून: इतिहास और बायोलॉजी
  • 28 जून: केमिस्ट्री और कॉमर्स
  • 29 जून: फिजिक्स और सोशयोलॉजी
  • 30 जून: इकोनॉमिक्स, उर्दू और पंजाबी
  • 1 जुलाई: ड्रॉइंग (चित्रकला) और होम साइंस
  • 2 जुलाई: राजस्थानी और म्यूजिक (संगीत)
ग्रुप C
  • 3 जुलाई: पेपर-1 (जीके फिजिकल एजुकेशन) और पेपर-2 (फिजिकल एजुकेशन)
ग्रुप D
  • 4 जुलाई: पेपर-1 जनरल स्टडीज-कोच और पेपर-2 कोचिंग स्पोर्ट्स जैसे फुटबॉल, हॉकी, खो खो, कुश्ती
यहां क्लिक करके देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम...

RPSC RAS इंटरव्यू लेटर 2023 भी जारी

इसके साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के चौथे चरण के लिए इंटरव्यू लेटर भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना इंटरव्यू लेटर रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed