फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2024 Assistant Professor Online Form Apply Full Process Step by Step direct Link

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: सहायक शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

Sat, 13 Jan 2024 04:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 13 Jan 2024 04:54 PM IST
सार

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2024 Assistant Professor Online Form Apply Full Process Step by Step direct Link
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 22 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2024 तक रहेगी।

विज्ञापन

RPSC Recruitment आयुसीमा

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024 आवेदन शुल्क

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये, ओबीसी / बीसी 400 रुपये, एससी/एसटी 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही सुधार शुल्क के रूप में 500 रुपये देना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही ओटीआर शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 200 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास नेट / एसएलईटी / सेट या पीएचडी के साथ संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed