फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC recruitment 2024: Apply for 329 Assistant Professor posts at sso.rajasthan.gov.in, check details

RPSC Recruitment 2024: सहायक प्रोफेसर के 320 से अधिक पदों पर भर्ती, शुरू हुआ आवेदन; देखें पात्रता मानदंड

Tue, 31 Dec 2024 11:28 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 31 Dec 2024 11:28 AM IST
सार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
RPSC recruitment 2024: Apply for 329 Assistant Professor posts at sso.rajasthan.gov.in, check details
RPSC Recruitment

विस्तार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आधिकारिक तौर सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2025 है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत, राज्य भर में विभिन्न विषयों में ब्रॉड स्पेशलिटीज और सुपर स्पेशलिटीज में 329 सहायक प्रोफेसर पद भरे जाने हैं।
 

रिक्ति विवरण (Vanacy Details)

कैटेगरी स्पेशलिटी पदों की संख्या
ब्रांड स्पेशलिटी मनोरोग (Psychiatry) 3
  शिशु औषध (Pediatrics) 27
  जिरियाट्रिक्स मेडिसिन (Geriatrics) 2
  रेस्पिरेटरी मेडिसिन / टीवी एंड चेस्ट (Respiratory Medicine/ TB & Chest) 1
  जनरल सर्जरी (General Surgery) 36
  अस्थि रोग (Orthopedics) 18
  स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obstetrics & Gynecology) 15
  फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (Physical Medicine & Rehabilitation - PMR) 6
  नेत्र / आप्थाल्मालॉजी (Ophthalmology) 6
  रेडिएशन एंड ऑन्कोलॉजी / रेडियोथैरेपी (Radiation Oncology/ Radiotherapy) 6
  ईएनटी (Oto-Rhino-Laryngology - ENT) 5
  निश्चेतन (Anesthesiology) 27
  रेडियो डायग्नोसिस (Radio Diagnosis) 34
  डर्माटोलॉजी, वेनरोलॉजी और लेप्रोसी (Dermatology, Venereology & Leprosy) 4
  जनरल मेडिसिन (General Medicine) 45
  ट्रोमेटोटोलॉजी एंड सर्जरी (Traumatology & Surgery) 1
सुपर स्पेशलिटी शिशु शल्य (Pediatric Surgery) 4
  प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (Plastic & Reconstructive Surgery) 5
  मेडिकल ऑन्कोलॉजी (Medical Oncology) 9
  सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (Surgical Oncology) 10
  यूरोलॉजी (Urology) 6
  कार्डियोलॉजी (Cardiology) 3
  गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Gastroenterology) 7
  सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (Surgical Gastroenterology) 11
  न्यूरोलॉजी (Neurology) 9
  नेफ्रोलॉजी (Nephrology) 8
  न्यूरो सर्जरी (Neurosurgery) 13
  नियोनाटोलॉजी (Neonatology) 3
  क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी (Clinical Immunology & Rheumatology) 1
  पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (Pediatric Neurology) 1
  वायरोलॉजी (Virology) 1
  पीडियाट्रिक कार्डियो थोरेसिक एंड वस्कुलर सर्जरी (Pediatric Cardiothoracic & Vascular Surgery) 1

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी/एमएस या समकक्ष/पीजी डिग्री (प्रासंगिक विषय) होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के आयु में छूट नियमानुसार लागू है।
 

आवेदन शुल्क (Registration Fee)

इन पदों के लिए आवेदकों को सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed