RPSC RAS/RTS MAIN Exam: राजस्थान पीएससी ने जारी किया आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
RPSC RAS/RTS MAIN Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 25 और 26 फरवरी, 2022 को किया जाएगा।
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 25 और 26 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
आरपीएससी आरएएस/आरटीएस भर्ती के माध्यम से कुल 988 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन परीक्षाओं के बाद आयोग की ओर से एक मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी सूची के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
RPSC RAS/RTS MAIN Exam: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र जारी कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।