RPSC Exam 2024: राजस्थान पीटीआई और लाइब्रेरियन परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी; 14 जून तक कराएं आपत्ति दर्ज
RPSC PTI, Librarian Exam 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) और लाइब्रेरियन परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
RPSC PTI, Librarian Exam 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 11 जून, 2024 को शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) और लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज शिक्षा) परीक्षा 2024 के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in. के माध्यम से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
भर्ती अभियान का लक्ष्य आयोग में कुल 40 पदों को भरना है, जिनमें से 20 पद शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक के लिए और 20 पद लाइब्रेरियन के लिए हैं। आरपीएससी पीटीआई, लाइब्रेरियन परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी।
इस दिन से उठा सकेंगे आपत्ति
उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके और कल, 12 जून को लाइव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करके आपत्तियां (यदि कोई हो) उठाने का अवसर दिया गया है। उम्मीदवार 14 जून (शाम 5.00 बजे तक) तक प्रति आपत्ति 100 रुपये शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी
पीटीआई, लाइब्रेरियन उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीटीआई, लाइब्रेरियन मॉडल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उस विषय का पेपर चुनें जिसकी आप उत्तर कुंजी जांचना चाहते हैं।
- अब पीटीआई, लाइब्रेरियन उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी की एक प्रति जांचें और डाउनलोड कर लें।