RPSC: सहायक प्रोफेसर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी; यहां देखें कब कौन सा एग्जाम
RPSC Exam Dates 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी सहायक प्रोफेसर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार नीचे परीक्षा की तिथियां जान सकते हैं।
विस्तार
RPSC Exam Dates 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी सहायक प्रोफेसर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा तिथि की सूचना उम्मीदवारों के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। पंजीकृत उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
ये हैं परीक्षा की तिथियां
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पुरालेखपाल प्रतियोगी परीक्षा, 2024, सहायक पुरालेखपाल प्रतियोगी परीक्षा, रिसर्च फेलो प्रतियोगी परीक्षा, केमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा और अनुसंधान अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 3 अगस्त और 4 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी।
सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 25 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी और सहायक प्रोफेसर प्रतियोगी परीक्षा 8 से 12 सितंबर और 14 और 15 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षाएं राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें नोटिस
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी परीक्षा तिथियां 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा तिथियों की पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी।
- पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।