फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Assistant Professor recruitment 2024: Registration Last Date to Apply Online Check Full Details

RPSC Recruitment 2024: सहायक प्रोफेसर के 320 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, आज बंद होगी पंजीकरण विंडो

Wed, 29 Jan 2025 09:39 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 29 Jan 2025 09:39 AM IST
सार

RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Assistant Professor recruitment 2024: Registration Last Date to Apply Online Check Full Details
RPSC Assistant Professor Recruitment 2024

विस्तार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज रात 12 बजे बंद हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत, राज्य भर में विभिन्न विषयों में ब्रॉड स्पेशलिटीज और सुपर स्पेशलिटीज में 329 सहायक प्रोफेसर पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

RPSC Assistant Professor Form Last Date: आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2025 (रात 12 बजे) है। पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

रिक्ति विवरण (Vanacy Details)

कैटेगरी स्पेशलिटी पदों की संख्या
ब्रांड स्पेशलिटी जनरल मेडिसिन 45
जनरल सर्जरी 36
रेडियो डायग्नोसिस 34
शिशु औषध 27
निश्चेतन 27
अस्थि रोग 18
स्त्री एवं प्रसूति रोग 15
फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन 6
नेत्र / आप्थाल्मालॉजी 6
रेडिएशन एंड ऑन्कोलॉजी / रेडियोथैरेपी 6
ईएनटी 5
डर्माटोलॉजी, वेनरोलॉजी और लेप्रोसी 4
मनोरोग 3
जिरियाट्रिक्स मेडिसिन 2
रेस्पिरेटरी मेडिसिन / टीवी एंड चेस्ट 1
सुपर स्पेशलिटी  न्यूरो सर्जरी 13
सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी 11
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 10
मेडिकल ऑन्कोलॉजी 9
न्यूरोलॉजी 9
नेफ्रोलॉजी 8
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 7
यूरोलॉजी    6
प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी 5
शिशु शल्य 4
कार्डियोलॉजी 3
नियोनाटोलॉजी 3
क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी 1
पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी 1
वायरोलॉजी 1
पीडियाट्रिक कार्डियो थोरेसिक एंड वस्कुलर सर्जरी 1

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी/एमएस या समकक्ष/पीजी डिग्री (प्रासंगिक विषय) होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के आयु में छूट नियमानुसार लागू है।

आवेदन शुल्क (Registration Fee)

इन पदों के लिए आवेदकों को सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed