फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025 Released, Exam from September 7 in Two Shifts

RPSC Admit Card: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, सात सितंबर से दो पाली में होगा एग्जाम

Thu, 04 Sep 2025 11:32 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 04 Sep 2025 11:32 AM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक दो शिफ्टों में होगी।

विज्ञापन
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025 Released, Exam from September 7 in Two Shifts
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब और कैसे होगी परीक्षा?

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे। प्रवेश पत्र के साथ-साथ उन्हें एक फोटो आईडी प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाने होंगे। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 2129 पद भरे जाएंगे। इनमें हिंदी के 288, अंग्रेजी के 327, गणित के 694, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू के 9 पद शामिल हैं। क्षेत्रवार बात करें तो TSP क्षेत्र में 402 और Non-TSP क्षेत्र में 1727 पद हैं। उम्मीदवार अपने विषय और क्षेत्र के अनुसार पदों की पूरी जानकारी जरूर देख लें।

परीक्षा में धोखाधड़ी और अनुचित साधनों के खिलाफ चेतावनी

आयोग ने पहले ही अभ्यर्थियों को सतर्क किया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है या अन्य किसी प्रलोभन/झांसे का प्रयास करता है, तो उम्मीदवार संबंधित प्रमाण के साथ जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 या 2635255 पर सूचित कर सकते हैं।

परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग या अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आरोपी को आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना, और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त करने की सजा हो सकती है।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आवेदन-पत्र नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, SSO पोर्टल पर लॉगिन कर Citizen Apps में Recruitment Portal लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed