फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RITES recruitment 2023 for Quality Assurance, Control Engineer & Other, apply now at rites.com

RITES: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज में इंजीनियर की भर्ती, 55 साल वाले भी कर सकतें हैं अप्लाई

Sun, 08 Oct 2023 03:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज में इंजीनियर के अलग-अलग पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती के बारे में पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
RITES recruitment 2023 for Quality Assurance, Control Engineer & Other, apply now at rites.com
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज मे भर्ती - फोटो : Pixabay

विस्तार

RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) ने अनुबंध के आधार पर फील्ड क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर, क्वालिटी एश्योरेंस एंड कंट्रोल इंजीनियर, सुपरवाइजर कम कंस्ट्रक्शन मैनेजर और ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.rites.com पर जाकर इन पदों के लिए आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पदों का विवरण

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में 71 पद फील्ड क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर के हैं, 13 पद ड्राफ्ट्समैन के, 05 पद सुपरवाइजर कम कंस्ट्रक्शन मैनेजर के और 02 पद क्वालिटी एश्योरेंस एंड कंट्रोल इंजीनियर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और 17 अक्तूबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया 13 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 01.10.2023 तक 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सफल उम्मीदवारों को संबंधित नौकरी की स्थिति के अनुसार प्रतिस्पर्धी वेतन मिलेगा।

आवेदन करने का तरीका

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - recruit.rites.com पर जाकर पहले खुद को पंजीकृत करना होगा, उसके बाद लॉग-इन करके आगे की कार्यवाही पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed