{"_id":"67207d8d877dda5e7407d418","slug":"registering-for-railway-ntpc-should-pay-fee-payment-window-will-close-today-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC 2024: रेलवे एनटीपीसी में पंजीकरण करने वाले करें शुल्क भुगतान, आज बंद हो जाएगी पेमेंट विंडो","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC 2024: रेलवे एनटीपीसी में पंजीकरण करने वाले करें शुल्क भुगतान, आज बंद हो जाएगी पेमेंट विंडो
Tue, 29 Oct 2024 11:45 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:45 AM IST
सार
RRB NTPC 2024: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पदों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आज है। पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी स्नातक के लिए आवेदन शुल्क आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड विज्ञापन संख्या 06/2024 के तहत स्नातक पदों की भर्ती के लिए शुल्क जमा करने की विंडो को बंद करने वाला है। बता दें कि स्नताक पदों के लिए आवेदन विंडो 27 अक्तूबर को बंद हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने 27 अक्तूबर तक पंजीकरण फॉर्म भर लिया था और आवेदन शुल्क जमा नहीं किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आज, 29 अक्तूबर, 2024 तक ही आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। बता दें कि उम्मीदवार 30 अक्तूबर से 6 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 3445 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 2022 रिक्तियां वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, 361 खाता क्लर्क सह टाइपिस्ट, 990 जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और 72 ट्रेन क्लर्क के पद के लिए हैं।| पद का नाम | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क | 2022 |
| खाता क्लर्क सह टाइपिस्ट | 361 |
| जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट | 990 |
| ट्रेन क्लर्क | 72 |
| कुल | 3445 |
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क का विवरण
| अभ्यर्थी श्रेणियां | शुल्क (रु.) |
|---|---|
| सभी उम्मीदवार (रियायत श्रेणियों को छोड़कर) | 500 रुपये (इसमें से 400 रुपये की राशि पहले चरण की सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर वापस की जाएगी) |
| पीडब्ल्यूबीडी / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक | 250 रुपये (इसमें से 250 रुपये की राशि पहले चरण की सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटकर वापस की जाएगी) |
शुल्क जमा करने के चरण
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट पोस्ट 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क बचाए।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें।