फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Trainee enjineers in Punjab State Power corporation Limited

खुला नौकरी का पिटारा, लाखों में है सैलरी पैकेज

Fri, 15 May 2015 03:51 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Trainee enjineers in Punjab State Power corporation Limited

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेडों में इंजीनियर प्रशिक्षुओं के 236 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित कुल पदों में असिस्टेंट मैनेजर/आईटी सिस्टम्स के 18 पद और असिस्टेंट इंजीनियरिंग प्रशिक्षु के तहत इलेक्ट्रिकल के 176 पद व सिविल के 42 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई / बी.टेक / बी.एससी या समकक्ष परीक्षा 60 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को 16,650 - 39,100 रुपये ग्रेड पे 5,800 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

5 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment of Trainee enjineers in Punjab State Power corporation Limited

इन पदों पर आवेदन ऑनलादन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदन संसथान की वेबसाइट से ‌‌दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 1,000 रुपये और एससी/एसटी के आवेदकों के लिए 450 रुपये और पीडब्ल्यूडी के वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये ‌निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयन गेट-2015 की परीक्षा के प्राप्‍त अंको के आधार पर किया जाएगा। संस्‍थान ने गेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के मानक निर्धारित किए है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://202.164.52.153/pspclrect_gate2015/adv_new.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed