फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of sub inspector by bssc

सब इंस्पेक्टर के ढाई सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां भरें फॉर्म

Thu, 23 Apr 2015 04:18 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of sub inspector by bssc

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने आरक्षी अवर निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के 299 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए अथवा वह बिहार सरकार द्वारा अभिज्ञात उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। उपरोक्त पदों पर चयन शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और ऐच्छिक विषयों में से कोई दो विषय चुनने का विकल्प आवेदक के पास होगा।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment of sub inspector by bssc

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें और उसे विधिवत भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'सचिव, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पो.-वेटनरी कॉलेज, पटना-800014' के पते पर डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2015 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क के तौर पर बिहार के अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदकों को 50 रुपये एवं शेष सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये भारतीय पोस्टल ऑर्डर के रूप में जमा करने होंगे। आवेदन से संबं‌धित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक आयोग की वेबसाइट http://www.bssc.bih.nic.in/Advertisement/S.I.%20ADV.pdf और संशोधित तिथि जानने के लिए आवेदक http://www.bssc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed