फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Stenographer and Car driver in NHRC

12वीं पास युवा यहां पाएं सरकारी नौकरी

Fri, 07 Nov 2014 09:25 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Stenographer and Car driver in NHRC

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में स्टेनोग्राफर और स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में स्टेनोग्राफर ग्रेड - डी के 11 पद और कार ड्राइवर के 2 पद शामिल हैं। आयु सीमा के तहत स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित की गई है। वहीं कार ड्राइवर के आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 15 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर स्टेनोग्राफी के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये तथा स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment of Stenographer and Car driver in NHRC

शैक्षिक योग्यता के तहत स्टेनोग्राफी पद के आवेदक ने किसी मान्यता शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो। साथ ही उम्मीदवार अंग्रेजी या हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन दक्षता हासिल की हो। कार ड्राइवर पद के आवेदक ने मोटर मैकेनिक की जानकारी रखता हो तथा पांच वर्षों का ड्राइविंग में अनुभव हो तथा संबंधित ऑथोरिटी से वैध लाइसेंस प्राप्त किया हो। आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तवेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'द अंडर सेकरेट्री (इएसटीटी), राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, मानव अधिकार भवन, ब्लॉक-सी जीपीओ कॉम्पलेक्स, आईएनए, नई दिल्ली- 110023' के पते पर 15 नवंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की वेबसाइट nhrc.nic.in/Documents/Notification for filling the post of Steno Gr_01_10_2014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed