फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of postman and mailgaurd in Uttar Pradesh

यूपी में छप्पर फाड़ के भर्ती, 10वीं पास भरें फॉर्म

Fri, 22 May 2015 09:11 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of postman and mailgaurd in Uttar Pradesh

केंद्र सरकार के डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल के 932 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों के तहत पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27  वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 30 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपये ग्रेड पे पदों के अनुसार 2,000 या 1,800 रुपये  दिए जाएंगे।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment of postman and mailgaurd in Uttar Pradesh

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से किए जा सकजे हैं। आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन  प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें और ऑफलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को उत्तर प्रदेश के परिमंडल के चिन्हित डाकघरों से आवेदन किट खरीद कर आवेदन करना होगा।

उपरोक्त पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। इन पदों पर आवेदन 1 जून, 2015 से किए जा सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in/pdf/fileuploads/English_Notification_Postman_MG_MTS_Exam_U.P.Circle_2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed