फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Police Constable in Assam

पुलिस कांस्टेबल के 6500 से अधिक पदों पर भर्ती

Tue, 30 Dec 2014 11:06 AM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Police Constable in Assam

असम पुलिस बल में सैनिक शाखा के तहत कांस्टेबलों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 6,748 रिक्तियां जारी की गई हैं। असम के सभी 28 जिलों में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए पुरुष एव महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयु सीमा के तहत इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। वहीं शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या एचएसएलसी पास की हो। वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2200 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment of Police Constable in Assam

इस पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों की सबसे पहले शारीरिक परीक्षा (पीएसटी और पीईटी) ली जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को संबंधित जिले के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

वहीं ऑनलाइन आवेदन असम पुलिस की वेबसाइट पर की जा सकती है। आवेदन पत्र में संबंधित जिले का नाम लिखना जरूरी हैं जहां से आपका चुनाव किया जाना है। चयन के लिए किसी प्रकार शुल्क नहीं रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार असम पुलिस की वेबसाइट पर

http://www.assampolice.gov.in/police_recruitment/advertisment/advertisement_241214.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed