4000 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 4,339 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में उप - प्रधानाचार्य, वित्तीय अधिकारी, सहायक, एलडीसी, यूडीसी, स्टेनोग्राफर, हिंदी अनुवादक, सहायक संपादक, विभिन्न विषयों के टीजीटी और पीजीटी, लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 27 से 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 22 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तहत 5,200-20,200, 9,300-34,800 और 15,600-39,100 रुपये और पदों के अनुसार अलग-अलग ग्रेड पे दिए जाएंगे।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक संगठन की वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक भरें। पंजीकृत आवेदन पत्र को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत आवेदकों को उप-प्रधानाचार्य और वित्तीय अधिकारी के पद के लिए 1,200 रुपये और शेष अन्य पदों के लिए 750 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयन संस्थान द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संगठन से संबंधित वेबसाइट http://www.kvsangathan.nic.in/EmploymentDocuments/EMP-NTC-18-05-15.PDF पर लॉग ऑन करें।