फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of OBED and SWA in Central Water Commission

केंद्रीय जल आयोग में 10वीं पास की भर्ती

Sat, 24 Jan 2015 03:39 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of OBED and SWA in Central Water Commission

भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय जल आयोज ने आउट बोर्ड इंजिन ड्राइवर (ओ.बी.ई.डी.) और स्किल्ड वर्क असिस्टैंट (एस.डब्ल्यू.ए) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। पहले पद के लिए दो रिक्तयां तथा दूसरे पद के लिए 35 रिक्तियां जारी की गई हैं। एस. डब्ल्यू.ए. के 23 पद अनारक्षित हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या आईटीआई या समकक्ष पास किया हो। इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक को आधार मानकर तैयार मैरिट सूची के आधार पर बुलाया जाएगा। उपरोक्त पद अस्थायी हैं लेकिन उनके जारी रहने की संभावना है। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1900 / 1800 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

30 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment of OBED and SWA in Central Water Commission

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 16 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का आवेदन अथवा अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर संलग्न आवेदन पत्र के प्रारूप में आवेदन पत्र को हिंदी या अंग्रेजी में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'अधीक्षण अभियंता (स.) नर्मदा बेसिन संगठन, केंद्रीय जल आयोग, भूतल, ब्लॉक-3, पर्यावास भवन, भोपाल - 462011 (मध्य प्रदेश)' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र उक्त पते पर 16 फरवरी, 2015 तक पहुंच जाना चाहिए। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जल आयोग की वेबसाइट http://www.recruitmentnews.in/wp-content/uploads/2014/09/CWC-OBED-and-SWA-Posts-Notification.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed