फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Meter Reader in bsphcl

मीटर रीडर के पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Fri, 15 May 2015 03:10 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Meter Reader in bsphcl

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने मीटर रीडर के 1,280 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास गणित या वाणिज्य में 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन


आयु की गणना 1 मई, 2015 से की जाएगी। मीटर रीडर के पदों पर चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये और ग्रेड पे 3,200 रुपये दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों को 125 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में बीएसपी(एच)सीएल के निर्धारित खाते में जमा करने होंगे।
विज्ञापन

22 मई है आवेदन की अंतिम तारीख

Recruitment of Meter Reader in bsphcl

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक संस्‍थान की वेबसाइट से निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पंजीकृत आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को समस्त आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स नं. 12005, कोसीपोर पोस्ट ऑफिस, कोलकाता-700002' के पते पर साधारण डाक से भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2015 और आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 2 जून, 2015 है।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://applyfortest.com/bsphcl/inputs/ad12.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed