फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of law prosecutors in RPSC

गोल्डन चांस: 9 हजार से लेकर 34 हजार रुपए तक की नौकरी

Thu, 21 May 2015 07:01 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of law prosecutors in RPSC

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजक के पद को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि (लॉ) की डिग्री, बार काउंसिल में दो वर्ष का अनुभव और एडवोकेट एक्ट, 1961 के दो वर्ष का प्रोसिक्यूटिंग इंस्पेक्टर के रूप में अनुभव होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

22 जून से कर सकते हैं आवेदन

Recruitment of law prosecutors in RPSC

उपरोक्त पदों पर आवेदन आज से शुरू किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक आयोग की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्ण पूरा करें। पंजीकृत आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

इन पदों चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी जानकारी आयोग वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून, 2015 निर्धारित की गई। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://www.rpsc.rajasthan.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed