फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Drivers, meter reader and gate keeper

450 से ज्यादा पदों पर विज्ञप्ति, जल्दी करें आवेदन

Wed, 26 Aug 2015 01:53 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Drivers, meter reader and gate keeper

मिलिट्री इंजिनियरिंग ने विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के अंतर्गत ड्राफ्ट मैन के 100, सुपरवाइजर बैरक एंड स्टोर के 78, सिविल मोटर ड्राईवर के 89, चौकीदार के  77, सफाई वाले के 43, चौकीदार खानसामा के 35, मीटर रीडर के 17 और चेनमेन के 17 पद हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं शारीरिक रूप से अक्षम आवेदकों कों आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है। वेतनमान के तौर पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को पदों के अनुसार अलग - अलग आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

एसे करें आवेदन

Recruitment of Drivers, meter reader and gate keeper

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किये जाएंगे। आवेदक मिलिट्री इंजिनियरिंग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके एवं दिए गए नियमानुसार पूर्ण रूप से भरें। आवेदन पत्र के साथ अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, स्वसत्यापित दो लिफाफे, पासपोर्ट साइज फोटो, 60 रुपये के डाक टिकट इत्यादि संलग्न करें। पूंर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को पद के नाम कैपिटल अक्षर में लिखकर निर्धारित पते पर भेजें।

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र के साथ मांगे गये प्रमाणपत्रों की सिर्फ छायाप्रति ही भेजें। आवेदन-पत्र भेजने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2015 एवं पूर्वोत्तर राज्यों के आवेदकों के लिए अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन-पत्र प्राप्त करने, लिखित परिक्षा के पाठ्यक्रम एवं आवदेन की पूर्ण जानकारी के लिए www.mes.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed