BSF में 700 से ज्यादा नौकरी, 10वीं पास भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल के 797 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन करने के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिकुलेशन और संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये ग्रेड पे 2,000 रुपये दिए जाएगें।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएगें। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक बीएसएफ की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर अपने क्षेत्र के निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन समाचार पत्र में प्रकाशित होने से 30 दिन है।
इन पदों पर आवेदकों का चयन ट्रेड परीक्षा, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक बीएसएफ की संबंधित वेबसाइट http://www.bsf.nic.in/doc/recruitment/r164.pdf पर लॉग ऑन करें।