यूपी में खुला नौकरी का पिटारा, 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीएससी) ने सिविल जजों के 197 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि (लॉ) में स्नातक होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 22 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धरित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2016 से की जाएगी। विज्ञापित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 27,700 - 44,770 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इन रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 125 रुपये और आरक्षित वर्ग को 65 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।
आवेदन शुल्क भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में ई-चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक यूपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर लॉग ऑन करें।