फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of attendent tecnician in SAIL

नौकरी: 400 से ज्यादा पद खाली, सैलरी भी शानदार

Fri, 14 Aug 2015 04:42 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of attendent tecnician in SAIL

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) में टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 197 पदों पर, ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 283 पदों पर एवं ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (बॉयलर ऑपरेशन) के 07 पदों नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु सीमा 09 सितंबर, 2015 को 18 वर्ष से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 197 पदों में 24 पद अनुसूचित जाति के लिए , 59 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 13 पद ओबीसी के लिए, 27 पद एक्स सर्विस मेन के लिए एवं 96 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।
विज्ञापन


ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 283 पदों में 35 पद अनुसूचित जाति के लिए, 92 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 18 पद ओबीसी के लिए, 42 पद एक्स सर्विस मेन के लिए एवं 145 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों की शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न पदों के लिए भिन्न निर्धारित की गई है। चयनित आवेदकों को वेतनमान के रूप में टेक्नीशियन (ट्रेनी) पद के लिए 15,830 रुपये से 22,150 रुपये, ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) एवं ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (बॉयलर ऑपरेशन) पदों के लिए 16,800 रुपये से 24,110 रुपये देने का प्रावधान है।

ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment of attendent tecnician in SAIL

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक आवेदक सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें। आवेदकों से विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तहत ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी/वॉयलर आपरेशन) के पद के लिए सामान्य एवं ओबीसी  वर्ग के लिए 250 रुपये एवं अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) के तहत सामान्य एवं ओबीसी के आवेदकों के लिए 150 रुपये का प्रावधान है।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं शारिरिक अक्षम  व्यक्तियों से कोई शुल्क का प्रावधान नहीं है। आवेदन शुल्क इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से अथवा डेबिट / क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट मोड द्वारा किया जा सकता है। विज्ञापित पदों पर आवेदन 09 सितंबर, 2015 तक ही मान्य किये जाएंगे। आवेदन के अन्य विवरण और आवेदन प्रक्रिया के लिए सेल की आधकारिक वेबसाइट www.sail.co.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed