फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of assistant in SSC

SSC में कई पदों पर भर्ती, 9 हजार से 34 हजार रुपए सैलरी

Fri, 27 Mar 2015 03:15 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of assistant in SSC

कर्मचारी चयन आयोग ने रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 12 पदों में जूनियर जिओग्राफिकल असिस्टेंट के 2 पद, स्टैटिकल असिस्टेंट के 2 पद, टेक्निकल असिस्टेंट का 1 पद, रिसर्च असिस्टेंट के 2 पद, असिस्टेंट फार्माकोग्निस्ट का 1 पद, असिस्टेंट कैमिस्ट के 2 पद, असिस्टेंट बॉयोकैमिस्ट के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और टैक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष एवं शेष सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


वेतनमान के तहत रिसर्च असिस्टेंट, असिस्टेंट फार्माकोग्निस्ट, असिस्टेंट कैमिस्ट और असिस्टेंट बॉयोकैमिस्ट को 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4200 रुपये तथा  शेष पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,000 रुपये  और ग्रेड पे 2800 रुपये दिया जायेगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of assistant in SSC

इन रिक्त पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करने होंगे। वेबसाइट पर दिए गए निर्देशो के अनुसार आवेदन पत्र को भरें और सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (ईआर), 234/4, ए.जे.सी. बोस रोड, निजाम पैलेस, प्रथम एमएसओ बिल्डिंग, 8वीं मंजिल, कोलकाता-700020' के पते पर भेजें।

आवेदन शुल्‍क के तौर पर 50 रुपये केवल सेंट्रल रिक्यूटमेंट फी स्टैंप के रूप में ही स्वीकार होंगे। महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट http://sscer.org/MATTER/Advt.%20No.%20ER-01-2015%20English%20Version-FINAL%20FOR%20ADVT.pdf पर लॉग ऑन कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed