{"_id":"5a8605054f1c1b3c718b506c","slug":"recruitment-of-90-000-posts-in-railway-for-10th-and-iti-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं और ITI पास के लिए रेलवे में 90,000 पदों पर भर्ती का ऐलान","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
10वीं और ITI पास के लिए रेलवे में 90,000 पदों पर भर्ती का ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में बड़े पैमाने पर खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रेल मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि लोको पायलट, टेकनीशियन आदि के 89409 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं और आईटीआई रखी गई है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने ग्रुप सी में लेवल 1 और 2 की भर्तियों के लिए सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इसमें लोको ड्राइवर और टेकनीशियन के अलावा लेवल 2 में फिटर, क्रेन चालक, लोहार और कारपेंटर तथा लेवल 1 में गैंगमैन, प्वाइंट मैन, गेटमैन और सहायक के पद हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों से रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट के जरिये आवेदन मांगे गए हैं। ग्रुप सी लेवल 2 के लिए आयु सीमा 18 से 28 जबकि लेवल 1 के लिए आयु सीमा 18 से 31 रखी गई है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि 7वें वेतन आयोग के अनुरूप लेवल 2 के वेतनमान 19900 से 63200 और लेवल 1 के लिए 18000 से 56900 का वेतनमान होगा। दोनों लेवल के उम्मीदवारों के आवेदन 5 और 12 मार्च, 2018 तक स्वीकार किए जाएंगे। गौरतलब है कि समूह डी को ही समूह सी में लेवल 1 कर दिया गया है।