UP Homeguard Recruitment 2022: जल्द ही निकल सकती है 32 हजार होमगार्ड जवानों की बहाली, जानें किसे मिल सकता है आवेदन का मौका
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त 32 हजार से भी अधिक पद खाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के 32 हजार से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही बहाली निकल सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार अगले 100 दिनों के भीतर इन रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकती है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सही रखने में होमगार्डजवान काफी मददगार होते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में इस वक्त 32 हजार से भी अधिक पद खाली हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है किइन पदों को जल्द से जल्द भरा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़ेअपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कररहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभगसभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
किन्हें मिलेगा आवेदन करने का मौका :
इस भर्ती में आवेदन करने करने के लिए किस शैक्षणिक योग्यता की जरूरत पड़ेगी। इसे लेकर अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। दरअसल इससे पहले की होमगार्ड भर्तियों में दसवीं पास अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते थें। लेकिन कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल वनागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा था कि अब 12वीं पास को होमगार्ड बनाया जाएगा। इसलिए इस भर्ती में क्या शैक्षणिक योग्यता मांगी जाएगी,इसको लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी अब इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।
होमगार्ड के कितने पद हैं खाली:
इस समय राज्य के होमगार्ड विभाग में कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। हालांकि वर्तमान में इस विभाग में लगभग 85,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ हीहर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में तकरीबन 32 हजार पद खाली हैं औरखाली पड़े पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है। राज्य सरकार होमगार्ड जवानों के खाली पड़े सभी पदों पर एक साथ भर्ती करेगी या इन पदों को दो सेतीन बार में भरा जाएगा, इसे लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ी जानकारियों के लिए आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करनेके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतरतैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।