खुशखबरी: 300 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। पदों की कुल संख्या 305 है। इन पदों में डेप्यूटी डायरेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर व लेक्चरर के कई पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।
डेप्यूटी डाइरेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी/ हैंडलूम टेक्नोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए सिविल या कृषि में डिग्री व लेक्चरर के लिए पद से संबंधित विषय में परास्नातक रखी गई है। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क 210 रुपए निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए 15,600 से 42,000 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से भरा जाएगा। आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा या स्क्रीनिंग परीक्षण या लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा।
आवेदकों की उम्र सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। डेप्यूटी डाइरेक्टर के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष व लेक्चरर के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर, 2014 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार WBPSC की वेबसाइट http://pscwb.org.in/ पर लॉग ऑन करें।