RPSC Recruitment 2022: राजस्थान के भूजल और कृषि विभाग में हो रही हैं भर्तियां, जानिए कितना मिलेगा वेतन और कैसे होगा सिलेक्शन
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन ने जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट और जूनियर जियोफिजिसिस्ट सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू हो चुकी है और दो मार्च तक जारी रहेगी।
विस्तार
हेल्थ सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (RPSC) ने जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट और जूनियर जियोफिजिसिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू की जा चुकी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें जूनियर जियोफिजिसिस्ट के 5 पद, जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट के 8 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के 4 पद और टेक्निकल असिस्टेंट (हाइड्रोजियोलॉजी) के 36 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देख लें। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे करेंट कोर्सेस FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं। सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की क्लासेस चलाई जा रही हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे इस विषय की फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
आरपीएससी भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि आयोग उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार लिखित परीक्षा भी आयोजित कर सकता है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी द्वारा भू-जल विभाग की भर्ती के लिए कनिष्ठ भू-भौतिकीविद, कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक, तकनीकी सहायक (रसायन) और तकनीकी सहायक (भू-जल विज्ञान) के कुल 36 पद के लिए चयन किया जायेगा। इसी प्रकार राजस्थान कृषि विभाग में कृषि शोध अधिकारी (एआरओ) और सहायक कृषि शोध अधिकारी (एएआरओ) के कुल 22 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
वेतन
इस भर्ती के अंतर्गत जूनियर जियोफिजिसिस्ट और जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को वेतन मैट्रिक्स लेवल-14 के तहत सैलरी दी जाएगी। जबकि, टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत सैलरी मिलेगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।