सुनहरा मौका: यूनियन बैंक में बड़ी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन बैंक में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल विज्ञापित 49 रिक्तियो में फॉरेक्स अधिकारी ग्रेड II के 11 पद, फॉरेक्स अधिकारी ग्रेड I के 36 पद और इकोनोमिस्ट ग्रेड I के दो पद शामिल हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 1 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर पहले पद के उम्मीदवार को 19,400 - 28,100 रुपये, दूसरे तथा तीसरे पद के उम्मीदवार को 14,500 से 25,700 रुपये दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विधा में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो तथा किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग में में डिप्लोमा या इंटरनेशनल बैंकिंग में विशेषज्ञता के साथ एमबीए की डिग्री प्राप्त की हो। उम्मीवार कंप्यूटर पर कार्य करने में दक्ष हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
परीक्षा का आयोजन बंगलुरू, लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता और मुम्बई में किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाट http://www.unionbankofindia.co.in/pdf/UBRP201516EnglishNotificationwebsite.pdf पर लॉग ऑन करें।