फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Rangareddy District Court

कोर्ट में नौकरी का मौका, 12वीं पास भरे फॉर्म

Thu, 26 Feb 2015 02:16 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Rangareddy District Court

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला न्यायालय ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 218 पदों में स्टेनोग्राफर-III के 18 पद, कनिष्ठ सहायक के 53 पद, फील्ड सहायक के 13 पद, टाइपिस्ट के 22 पद, कॉपीस्ट के 16 पद, एग्जामिनर के 13 पद और कार्यालय सहायक के 83 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 10,900 - 31,550 रुपये / 8,440 - 24,950 रुपये / 7,690 - 23,650 रुपये / 6,700 - 20,110 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Rangareddy District Court
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो। वहीं ऑफिस सबऑर्डिनेट के उम्मीदवार ने 7वीं कक्षा पास की हो। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षा और मौखिक परीक्षा देनी होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा।

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर इसे विज्ञापित पते पर भेजें। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कोर्ट की वेबसाइट http://ecourts.gov.in/india/telangana/rangareddy/circulars-notices पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed