फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Post Office

पोस्टमैन के पदों पर 10वीं पास की बंपर भर्ती

Thu, 20 Nov 2014 06:40 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Post Office

भारत सरकार के सूचना एवं संचार मंत्रालय ने डाक विभाग डाकिए और मेलगार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 806 रिक्तियों में डाकिए के लिए 797 और मेलगार्ड के लिए 9 रिक्तियां शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।

विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न प्रत्येक 1 अंक का होगा। चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्षों की होगी। परीक्षा का आयोजन कोयम्बटूर, तिरुनेलवेली, चेन्नई, मदुरई, वेल्लोर, तिरुचिरापल्ली और सेलम में आयोजित किया जाएगा। आवेदक को आवेदन फॉर्म में परीक्षा केंद्र को प्रमुखता के आधार पर दर्शाना होगा।

विज्ञापन

27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in Post Office

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये दिया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा कराना होगा।

महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर केवल 100 रुपये ही जमा कराना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन शुल्क नकद रूप से विज्ञापन में दिए गए डाक घरों में जमा कराना होगा। ऑनलाइन जमा कराए आवेदन और चालान की प्रति को सहेज कर रखें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट http://www.dopchennai.in/PDF/Notification-1.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed