फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in ordanance factroy Kanpur

UP: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 10वीं/12वीं पास की भर्ती

Fri, 05 Dec 2014 10:57 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in ordanance factroy Kanpur

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री, कानपुर ने विभिन्न पदों पर ग्रूप सी की रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञाप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में एलडीसी के 29 पद, स्टोर कीपर के 3 पद, फायरमैन के 3 पद, दरबान  के 5 पद , कुक के 3 पद सहित फोटोग्राफर और सुपरवाइजर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1900 / 1800 रुपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 27 वर्ष है। आयु की गणना 19 दिसंबर, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in ordanance factroy Kanpur

शैक्षिक योग्यता के तहत एलडीसी और स्टोर कीपर के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो। शेष अन्य पदों के उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।

फायरमैन के उम्मीदवार ने फायर फाइटिंग में बेसिक कोर्स किया हो। फोटोग्राफी के उम्मीदवार ने फोटोग्राफी में डिप्लोमा हासिल किया हो।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑनलानइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर इसे 'जनरल मैनेजर, ऑर्डानेंस पैराशूट फैक्ट्री, नेपियर रोड, कैंट, कानपुर - 208004, उत्तर प्रदेश, भारत' के पते पर भेजें।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2014 है। हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फैक्ट्री की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10201_1226_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed