सरकारी विभाग में 368 पदों पर नौकरी
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित कुल 368 रिक्तियों में ड्राइवर के 39 पद, एमटीएस के 329 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 8वीं कक्षा पास की हो। ड्राइवर पद के आवेदक ने इसके साथ ही लाइट मोटर व्हीकल चलाने का वैध ड्रायविंग लायसेंस हासिल किया हो। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत कलेक्टर रेट पर अदायगी की जाएगी। शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता का निर्धारण आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि से की जाएगी। न्यायिक जिलों के मुताबिक कुल पदों बांटा गया है। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित न्यायिक जिले में सेवा देनी होगी।
18-40 वर्ष के युवाओं के लिए आवेदन का मौका
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निश्चित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
आवेदन केवल एक पद के लिए और केवल एक ही न्यायिक जिला में आवेदन कर सकता है। एक से अधिक जगह आवेदन पत्र जमा कराने से उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है। साक्षात्कार हेतु स्वीकृत और निरस्त किए गए आवेदनों की सूचना 31 अक्टूबर, 2014, शुक्रवार को संबंधित न्यायिक जिले की सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर संबंधित न्यायिक जिले में 15 अक्टूबर, 2014 तक जमा करें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाई कार्ट की वेबसाइट http://mphighcourt.nic.in/vacancy.htm पर लॉग ऑन करें।