खुला नौकरी का पिटारा, 450 पदों पर भर्ती
मध्यांचल ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 450 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 100 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 350 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये (प्रति माह वेतन 32,350 रुपये) तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये (प्रति माह वेतन 15,600 रुपये) निर्धारित है।
ऑफिसर स्केल के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है। इन पदों पर आवेदन के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकृत होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2015 है।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर / अक्टूबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो। साथ ही इन पदों के आवेदकों ने 10वीं या उच्च कक्षा तक हिंदी विषय के रूप में अवश्य पास किया हो।
मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन सागर, मध्य प्रदेश में किया जाएगा। साक्षात्कार स्थल का पूर्ण विवरण कॉल लेटर में दिया जाएगा। इसे बैंक की वेबसाइट पर भी दिखाया जाएगा। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट http://www.mgbank.co.in/recruitment/1422447994Final%20recruitment%20advt%202015.pdf पर लॉग ऑन करें।