यूपी में बंपर भर्ती, 12वीं पास पाएं नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रा कृषि विपणन विकास लिमिटेड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 1555 रिक्तियों में जिला विपणन अधिकारी के 80 पद, खंड विपणन अधकारी के लिए 350 पद, सहायक खंड विपणन अधकारी के लिए 750 पद, के प्रभारी के 350 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर के 25 पद शामिल हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के क्रमानुसार 15600 - 20900 रुपये, 11,500 - 15,840 रुपये, 5800 - 8400 रुपये तथा आखरी दों पदों के उम्मीदवारों को 4800 - 7200 रुपये दिया जाएगा।
शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता के तहत क्रम संख्या एक पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की हो, क्रम दो के पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। वहीं शेष अन्य पदों के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो।
आवेदन शुल्क के तौर पर ओबीसी और सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 550 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार केवीवीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड कर और निर्धारित प्रक्रिया में भरकर 'डाइरेक्टर, प्रा कृषि विप्राण विकास लिमिटेड, बी-1165, इंदिरा नगर, लखनऊ-226016' के पते पर हाथों-हाथ ये कोरियर के माध्यम से 10 नवंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार केवीवीएल की वेबसाइट http://www.kvvl.org/ पर लॉग ऑन करें।