फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in JKSSB

500 से ज्यादा सरकारी पद खाली, SSB करेगा भर्ती

Wed, 15 Apr 2015 03:51 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in JKSSB

जम्मू-कश्मीर में कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में अकाउंट असिस्टेंट, उर्दू टाइपिस्ट / स्टैनो, कैमरा ब्यॉय, ड्राइवर, स्टोर कीपर, जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट आदि पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये जम्मू-कश्मीर बैंक की किसी भी शाखा में बैंक ई-चालान के रूप में जमा करें।

विज्ञापन

इच्छुक आवेदक ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in JKSSB

इन पदों के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्य से किया गया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधि‌कारिक वेबसाइट पर दिए गए निदेर्शों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। पंजीकृत आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालें और भविष्य की अन्य प्रक्रियाओं के लिए संभाल कर रखें।

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई, 2015 निर्धारित ‌की गई है। इन पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जेकेएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.jkssb.nic.in/ पर लॉग ऑन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed