बुला रही है भारतीय सेना... 12वीं पास भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने 90 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पीसीएम विषय के साथ 12वीं में 70 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है।
प्रशिक्षण की कुल अवधि 5 वर्ष होगी। एक वर्ष बेसिक मिलिट्री प्रशिक्षण और तीन वर्ष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के 4 वर्ष के पूरा होने पर कैडटों को सेना मुख्यालय के निर्णय के अनुसार सेना / सेवाओं में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा।
ऑनलाइन करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करने के लिए आवेदक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 10 जून, 2015 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों के चयन के लिए पहले कट ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
साक्षात्कार सर्विस सैलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा भोपाल, बंगलौर या इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार अगस्त / सितंबर में होंगे। साक्षात्कार की जानकारी एसएसबी द्वारा दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।