फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Indian Army

भारतीय सेना में भर्ती, 10वीं/12वीं पास भरें फॉर्म

Sat, 25 Jul 2015 03:38 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Army

कंबाइड रिक्रूमेंट के अंतर्गत सेना के 2, फील्ड ऑर्डिनेंस, 21 फील्ड एम्युनिशन,19 इनफैंट्री डिवीजन ऑर्डिनेंस, 28 एम्युनिशन सीओवाई एवं 28 एमटीएन डिवीजन ऑर्डिनेंस युनिट में 99 विभिन्न पदों पर भर्तियों की विज्ञप्ति जारी की गई है। इनके अंतर्गत फायरमैन के 29 पद, ट्रेडमैन के 51 पद, कारपेंटर का 01 पद,  एलडीसी के 05 पद, मेसेंजर का 01 पद, टेलर के 04, धोबी के 04 पद, बूट रिपेयरर के 02 पद एवं मल्टी टास्क स्टाफ के 04 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के तहत एलडीसी पद के आवेदक ने लिए किसी भी मान्यताप्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से 12वीं, एवं अन्य पदों के आवेदकों ने किसी मान्यताप्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उर्तीण की हो। आयु सीमा के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment in Indian Army

उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र को 7 अगस्त, 2015 से पहले निर्धारित प्रारूप में भर के कमॉन्डेंट, 21 क्षेत्रिय गोला बारूद डिपो, पिन 303021 के पते पर भेजें। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां अवश्य सलग्न करें। उपरोक्त पदों पर भारतीय  पुरुष एवं महिला अथवा भारतीय शासन से आज्ञा प्राप्त पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञप्तित पदों लिए वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,000 रुपये और 1,900 रुपये का ग्रेड पे निर्धारित है। आवेदन के संबंध में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed