फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in HPSSSB

छप्पर फाड़ के सरकारी नौकरी, 10वीं/12वीं पास करें आवेदन

Mon, 23 Feb 2015 03:24 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in HPSSSB

हिमाचल प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (एचपीएसएसएसबी) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों में क्लर्क के 35 पद, टीजीटी (कला) के 3 पद, टीजीटी (नॉन मेडिकल) का 1 पद, टीजीटी (मेडिकल) के 20 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 32 पद, रक्षा क्षेत्र के 4 पद, हवलदार के 11 पद, लाइनमैन के 34 पद, इलेक्ट्रिशियन के 16 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 3 पद, सुपरवाइजर के 69 पद, वेविंग मास्टर के 2 पद, संरक्षक सहायक का 1 पद, सुपरीटेंडेंट के 5 पद, महिला ग्राम विकास समन्वयक के 10 पद, जूनियर स्केल स्टेनोपग्राफर का 1 पद, मत्स्य अधिकारी के 3 पद, प्रेस डफ्री के 2 पद, पुरुष बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 89 पद, जूनियर कैमरामैन के 2 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 30 पद, जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 53 पद, मैन्युअल सहायक के 3 पद, सहायक (अकाउंट्स) के 2 पद, जूनियर ऑडिटर के 6 पद, जेई (इलेक्ट्रिकल) के 64 पद और जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 4 पद शामिल हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 360 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 120 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

विज्ञापन

18 से 40 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in HPSSSB

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जून, 2014 से की जाएगी। पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता भिन्न - भिन्न है। उम्मीदवार ने संबंधित प्रमाणपत्र या डिप्लोमा या डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्‍थान से ही प्राप्त किया हो। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा।

इन पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन भरे जाएंगे। आवेदन करने के ‌लिए आवेदक पोस्ट ऑफिस से आवेदन शुल्क जमा कराकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न कर 'सचिव, हिमाचल प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन बोर्ड (एचपीएसएसबी), हमीरपुर, (हिमाचल प्रदेश), पिन - 177001' के पते पर भेजें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हिमाचल सरकार की http://himachal.nic.in/WriteReadData/l892s/23_l892s/Vacancy-63541614.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed