डाक विभाग में 10वीं पास की भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग में हरियाणा पोस्टल सर्किल में एमटीएस के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 12 रिक्तियों में सबऑर्डिनेट ऑफिस में 10 और प्रशासनिक कार्यालय में 2 रिक्तियां शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास की हो।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी के खंड में 25 - 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 1800 रुपये दिया जाएगा।
27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 11 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञापित डाकघरों से 125 रुपये अदा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में हिंदी या अंग्रेजी में भरकर 'द ऑफिस ऑफ द चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हरियाणा सर्किल, अंबाला - 133001' के पते पर 11 फरवरी, 2015 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट http://indiapost.gov.in/pdf/fileuploads/MTS_Rect_Harayana_31122014_Pub_Upload.pdf पर लॉग ऑन करें।