पशु विश्वविद्यालय में 12वीं पास की बंपर भर्ती
गुरु अंगद देव वेटिनरी एंड एनिमल यूनिवर्सिटी (जीएडूवीएएसयू) ने वेटिनरी इंस्टपेक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस पद के लिए कुल 107 रिक्तियां जारी की गई है।
शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वेटिनरी साइंस और एनिमल हेल्थ टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित वेतन और ग्रेड पे दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
37 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा कराना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये डिमांड ड्राफ्ट से जमा कराना होगा।
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा आवश्यक दस्तावेज व जमा कराए गए शुल्क की रशीद आदि संलग्न कर गुरु अंगद देव वेटिनरी एंड एनीमल यूनिवर्सिटी (जीएडूवीएएसयू) के पते पर 28 जनवरी, 2015 तक भेजें। आवेदन करने तथा आवेदन संबधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.gadvasu.in/noticedetails.asp?J=1&id=684 पर लॉग ऑन करें।